• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनी देओल के बंगले की नीलामी हुई रद्द, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताई ये वजह

Writer D by Writer D
21/08/2023
in मनोरंजन
0
Sunny Deol

Sunny Deol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा सांसद सनी देओल (Sunny Deol) के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी रोक दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ई-ऑक्शन का नोटिस वापस ले लिया है। इसकी वजह टेक्निकल बताई जा रही है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के अचानक लिए गए यू-टर्न पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, ‘कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने भाजपा सांसद सनी देओल  (Sunny Deol) के जुहू में स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है, क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘तकनीकी कारणों’ से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि ऐसे कौन से ‘तकनीकी कारण’ हैं, जिसके कारण यह फैसला बदला गया।’

बता दें कि रविवार को खबर आई थी कि एक्टर ने बैंक से बड़ा अमाउंट लोन लिया था। उन्होंने 56 करोड़ के लोन का भुगतान नहीं किया, इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल (Sunny Deol) के विला की नीलामी को लेकर विज्ञापन निकाला था। बता दें कि सनी ने लोन लेकर मुंबई के जुहू में स्थित ‘सनी विला’ को मॉर्टगेज पर दिया था। इसके बदले उन्हें बैंक को करीबन 56 करोड़ रुपये चुकाने थे।

आज सावन के सातवें सोमवार पर करें ये उपाय, घर में जल्द बजेगी शहनाई

लोन और इसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने एक्टर की प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया था। विज्ञापन के मुताबिक, सनी विला की नीलामी 25 सिंतबर को होनी थी। ऑक्शन के लिए बैंक की तरफ से प्रॉपर्टी की कीमत 51.43 करोड़ रखी गई थी। देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन नोटिस की खबर को कंफर्म किया था हालांकि उनकी तरफ से कहा गया था कि नोटिस में मेंशन किया गया अमाउंट सही नहीं है। ये भी बताया गया कि सनी देओल 1-2 दिन में सारी रकम का भुगतान कर देंगे।

सनी (Sunny Deol) की फिल्म कर रही कमाई

सनी  (Sunny Deol) के साथ जारी नोटिस विवाद के बीच सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। भारत ही नहीं विदेश में भी सनी की फिल्म तूफानी कलेक्शन कर रही है। गदर 2 ने 10 दिन में 375 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

बहुत जल्द गदर 2 मूवी 400 करोड़ कमा लेगी। सनी की 400 करोड़ कमाने वाली ये पहली मूवी होगी। तारा सिंह को 22 साल बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गदर 2 सनी के करियर की सबसे स्पेशल फिल्म कहलाएगी। इस मूवी ने धर्मेंद्र के दोनों परिवारों को साथ ला दिया है।

Tags: bollywood gossipseneterainment newssunny deol
Previous Post

आज सावन के सातवें सोमवार पर करें ये उपाय, घर में जल्द बजेगी शहनाई

Next Post

जहां गोलियां चलती थीं आज वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Next Post
CM Yogi

जहां गोलियां चलती थीं आज वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Monika S. Garg

सशक्त महिला ही समाज में बदलाव की सूत्रधार : मोनिका एस. गर्ग

07/03/2025
CM Yogi

78वां स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, बोले- हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है तिरंगा

15/08/2024
उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार का ऐलान, सोमवार से राज्य में खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version