• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनराइजर्स हैदराबाद की घातक गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 131 पर रोका

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Royal Challengers Bangalore

सीएसके बनाम आरसीबी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबु धाबी। जैसन होल्डर (25 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के एलिमिनेटर में शुक्रवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया।

वार्नर ने इस आईपीएल में 11वीं बार टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। होल्डर ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिकल को 15 रन के स्कोर तक पवेलियन भेजकर बेंगलुरु को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया।

एबी डिविलियर्स ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 43 गेंदों में पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाये और 18वें ओवर में जाकर आउट हुए। आरोन फिंच ने 30 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिंच और डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। बेंगलुरु की पारी में यही सबसे बड़ी साझेदारी रही।

विराट ने कल अपना जन्मदिन मनाया था लेकिन अपने जन्मदिन के अगले दिन वह सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। होल्डर की गेंद पर विराट का कैच विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी ने लपका। पडिकल ने एक रन बनाया और उनका कैच प्रियम गर्ग ने लपका।

पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने फिंच का शिकार किया जबकि मोईन अली खाता खोले बिना फ्री हिट पर रन आउट हो गए। शिवम दुबे आठ रन बनाकर होल्डर का तीसरा शिकार बने। वाशिंगटन सुंदर पांच रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए।

डिविलियर्स ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर इस सत्र का अपना पांचवां और आईपीएल में अपना 38वां अर्धशतक पूरा किया। नटराजन ने 18वें ओवर में डिविलियर्स को बोल्ड किया। नवदीप सैनी ने नाबाद नौ और मोहम्मद सिराज ने नाबाद 10 रन बनाकर बेंगलुरु को 131 तक पहुंचाया। दोनों ने एक-एक चौका लगाया। होल्डर ने 25 रन पर तीन विकेट, नटराजन ने 33 रन पर दो विकेट और नदीम ने 30 रन पर एक विकेट लिया।

Tags: Royal Challengers Bangalore held on 131Sunrisers Hyderabad's deadly bowlingरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु"सनराइजर्स हैदराबाद की घातक गेंदबाजी
Previous Post

गौ-पालन के इच्छुक परिवार को गो-आश्रय स्थलों से गाय उपलब्ध करायी जाए : योगी

Next Post

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

Desk

Desk

Related Posts

road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
US-Iran War
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन-कुवैत-बहरीन पर मिसाइल हमले

02/09/2026
Homegaurd Recruitment Exam
Main Slider

UP होमगार्ड भर्ती में PET की तारीख तय, इस दिन मैदान में उतरेंगे चयनित अभ्यर्थी

02/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Next Post
SI rapes woman

घर में घुसकर ननद और भाभी के साथ किया रेप, दुष्कर्मी फरार

यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी

हाथरस गैंगरेप पर प्रियंका बोली- SIT के गठन के लिए PM के फोन का क्यों इंतजार करते रहे सीएम

30/09/2020
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी अपने सभी वादे भूल गए : राहुल  

04/11/2020
attacked on PRV team

विवाद सुलझाने पहुंची PRV टीम पर दबंगों ने किया हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version