• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हाथ-पैर तोड़े, फोड़ दी आंखें…’, ‘मांझी’ को भिखारी बनाने के लिए दी खौफनाक यातनाएं

Writer D by Writer D
04/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Suresh Manjhi

Suresh Manjhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। आंखों से बहता खून, हाथ-पैर के टूटे पंजे और बदहवास हालत… ये दर्दभरी दास्तां है यूपी में कानपुर एक शख्स की। उसे नौकरी का झांसा देकर भिखारी गैंग (Beggar Gang) के लीडर के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था। यहीं से शुरू हुआ यातनाओं का वो सिलसिला जो किसी भी इंसान का दिल दहला दे। भिखारी गैंग के शिकार नौबस्ता रविंद्रनगर निवासी सुरेश मांझी (Suresh Manjhi ) पर हुए जुल्म और यातनाओं की दास्तां जिसने भी सुनी सन्न रह गया। हर कोई पूछता रहा तुम जिंदा कैसे बचे। सुरेश बस इतना कहा.. मैं बस जीना चाहता

गौरतलब है कि नौबस्ता रवींद्र नगर निवासी सुरेश मांझी (Suresh Manjhi ) (30) नौकरी की तलाश में था। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर परिचित विजय मखरिया पिंक बिल्डिंग निवासी विजय ने 6 महीने पहले झकरकटी पुल के नीचे बंधक बनाया और शहर से दूर लेकर चला गया। सुरेश के घर ना पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

केमिकल डालकर अंधा कर दिया

उधर, सुरेश मांझी को वो यातनाएं दी जा रही थीं जो शायद इंसानियत को देखते हुए कोई अपने दुश्मन को भी ना दे। भिखारी गैंग का लीडर जुल्म पर जुल्म ढाए जा रहा था। भीख मंगवाने के लिए सुरेश के हाथ पैर के पंजे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं उसकी आंखों में केमिकल डालकर अंधा तक कर दिया गया। उसके शरीर को दागा भी गया।

दी गई असहनीय प्रताड़ना

इन असहनीय प्रताड़ना के चलते सुरेश की तबीयत बिगड़ गई। गैंग लीडर को जब लगा कि वो मर ही जाएगा तो दो महीने पहले उसे आरोपी विजय के जरिए कानपुर भेज दिया। दर्दभरी ये कहानी यहां भी नहीं रुकी। विजय उससे शहर में ही भीख भूखा-प्यासा रखकर भीख मंगवा रहा था।

Human trafficking case

सुरेश ने बताया कि दो महीने से वह कानपुर में था इसके बारे में उसको नहीं पता था। विजय उसे रोज चौराहे पर खड़ा कर देता था शाम तक जो पैसा होते थे वह लेकर चला जाता था।

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

खाने को भी नहीं देता था। कुछ समय पहले उसने टेंपो वाले के मुंह से किदवईनगर सुना। तब उसको एहसास हुआ कि वह कानपुर में है। इसलिए उसने मदद मांगी। आखिर में वह घर पहुंच गया।

घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई

किसी तरह राहगीर की मदद से सुरेश रविवार को नौबस्ता स्थित अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ पहुंचकर नौबस्ता थाने में तहरीर दिलाई। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इस मामले पर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार का कहना है कि तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: beggar ganghuman traffickingkanpur newsup news
Previous Post

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Next Post

सीएम योगी से मिलने की जिद को लेकर पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Pawan Yadav
उत्तर प्रदेश

सपा नेता की हत्या में पुरानी रंजिश का एंगल, हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत तीन हिरासत में

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
Next Post
kallu

सीएम योगी से मिलने की जिद को लेकर पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई उड़ान, योगी कैबिनेट ने लिया ऐतिहासिक फैसला

02/09/2025
AK Sharma paid tribute to Sardar Patel on his 150th birth anniversary.

सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का यह स्वरूप नहीं होता: एके शर्मा

31/10/2025
Sushant neck scar

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के साथ ही खत्म हो गया केरल में आर्गेनिक खेती का सपना

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version