• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दारोगा सस्पेंड, देवबंद उलेमाओं ने SP के खिलाफ खोला मोर्चा

Desk by Desk
23/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
देवबंद उलेमा

देवबंद उलेमा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के रामाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद सहारनपुर में देवबंद  के उलेमाओं ने एसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देवबंद के उलेमाओं ने एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

देवबंद के उलेमाओं ने बागपत एसपी की कार्रवाई को गलत बताया है। इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द देवबंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारि मुस्तफा देहलवी ने कहा कि एसपी ने अपने एक दरोगा इंतसार अली को दाढ़ी रखने के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी साहब को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। तास्सुब की बुनियाद पर ऐसी कार्रवाई करना कतई ठीक नहीं है। हम अपनी और अपनी तंजीमों की तरफ से इसकी सख्त अल्फाज में निंदा करते हैं। यूपी सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वो अधिकारी जो तास्सुब की बुनियाद पर नौकरी कर रहे हैं, ऐसे लोगों को नौकरी में बने रहने का हक नहीं है। ऐसे लोगों को फौरी तौर पर सस्पेँड किया जाए।

एसपी बागपत ने बिना अनुमति दाढ़ी रखने वाले दरोगा को किया निलंबित

मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने दरोगा इंतसार अली को 3 बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी थी। साथ ही उन्हें दाढ़ी रखने के लिए विभाग से अनुमति लेने को भी कहा था, लेकिन पिछले कई महीनों से दरोगा इंतसार अली आदेश की अनदेखी करते हुए दाढ़ी रख रहे थे।

सहारनपुर निवासी इंतसार अली यूपी पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे और पिछले 3 साल से वह बागपत जिले में कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उन्हें रमाला थाने में तैनाती दी गई थी। पुलिस विभाग के नियमों के विपरीत लंबी दाढ़ी रखने को लेकर चर्चा में आए थे।

मुंबई : सिटी मॉल में लगी आग पर 10 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू, दो दमकलकर्मी घायल

एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस मैनुअल के अनुसार, पुलिस बल में तैनात रहते हुए सिख समुदाय के पुलिसकर्मियों को छोड़कर कोई भी अन्य अधिकारी या कर्मचारी दाढ़ी नहीं रख सकता है और अगर कोई रखना चाहता है तो उसे प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। लेकिन, दारोगा इंतसार अली बिना अनुमति के ही दाढ़ी रख रहे थे, जिसकी शिकायत मिल रही थी।

काफी समझाने और नोटिस देने के बावजूद भी उन्होंने दाढ़ी नहीं कटवाकर अनुसाशनहीनता दिखाई है। इस पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, एसआई इंतसार अली का कहना है कि वह नवंबर 2019 से ही अनुमति के प्रयास में लगा हुआ है, लेकिन अभी तक विभाग से अनुमति नहीं मिल सकी है।

Tags: Baghpat Hindi newsBaghpat Hindi Samacharbaghpat newslatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in HindiSI suspend
Previous Post

फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला, पति को हर महीने इतने रुपए गुजारा भत्ता दे पत्नी

Next Post

मोरक्को में कोरोना के 4151 मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1.54 लाख के पार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से जेम पर बढ़ी यूपी के कारोबारियों की धमक, एक साल में 1 लाख से अधिक नए विक्रेता जुड़े

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
Next Post
मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना के 4151 मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 1.54 लाख के पार

यह भी पढ़ें

Happy Wife

खुशहाल जीवन के तीन मंत्र, आनंद में वचन, क्रोध में उत्तर और दुख में निर्णय मत लीजिए

15/11/2021
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रदेश में ओवैसी और योगी का हो चुका अवैध गठबंधन : संजय सिंह

15/01/2021
Pradosh Vrat

कब है मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

17/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version