• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज शाम पटना के गंगा घाट पर होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार, जेपी नड्डा होंगे शामिल

Writer D by Writer D
14/05/2024
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
Sushil Modi

Sushil Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) का पार्थिव शरीर आज पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पटना के गंगा घाट पर होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, वह शाम 4 बजे पटना पहुंचेंगे। बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का कल रात निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

दिल्ली एयरपोर्ट से विशेष विमान से सुशील मोदी (Sushil Modi) का पार्थिव शरीर पटना लाया जा रहा है। उनकी पत्नी, दोनों बेटे और निजी सचिव शैलेंद्र ओझा पटना पहुंचेंगे। सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर में उनके निजी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर यहां से बीजेपी कार्यालय ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार पटना के गंगा घाट पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी (Sushil Modi) को श्रद्धांजलि देते हुए X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुशील मोदी(Sushil Modi) के निधन पर शोक प्रकट करते हुए X पर लिखा, ‘हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील मोदी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति।’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्व डिप्टी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लंबे समय तक मेरे साथ काम किया। मेरे उनके साथ व्यक्तिगत संबंध थे। मैंने आज एक सच्चा दोस्त और एक मेहनती राजनेता खो दिया है।’ राजद नेता तेजस्वी यादव ने ​X पर लिखा, ‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता सुशील मोदी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूं। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करे। ॐ शांति ॐ।’

Tags: #RIPbihar newsNational newspatna newsSushil Modi deathSushil Modi passed away
Previous Post

इस दीवार में नहीं लगानी चाहिए हरे रंग की घड़ी

Next Post

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, 88 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Next Post
Hoarding Accident

घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत, 88 घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लखनऊ का सौभाग्य कि अटल जी ने प्रतिनिधित्व किया: सीएम योगी

24/12/2022
Priyanka Gandhi

‘मोदी जी के लिए देवभूमि केवल चुनाव के समय होती है…’, उत्तराखंड में बरसी प्रियंका गांधी

13/04/2024
PM Modi

PM मोदी का 15 को काशी दौरा, मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version