• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिस यूनिवर्स’ जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर, सुष्मिता सेन ने शेयर की थ्रोबैक इमेज

Writer D by Writer D
21/05/2024
in मनोरंजन
0
Sushmita Sen

Sushmita Sen

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीतने के 30 साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। सुष्मिता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लंबा नोट लिखा। 21 मई 1994 को सुष्मिता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

इस थ्रोबैक फोटो में सुष्मिता (Sushmita Sen) एक बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और उसे देख कर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद ड्रेस और सैश पहना था। इस फोटो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, ‘अनाथालय में मिली इस छोटी-सी बच्ची ने मुझे जिंदगी का सबसे मासूम लेकिन गहरा सबक सिखाया, जिसे मैं आज भी जी रही हूं। आज इस क्षण को 30 साल पूरे हो गए हैं और मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत!!’

सुष्मिता (Sushmita Sen) ने आगे कहा, यह कितना शानदार सफर रहा है और आज भी है… हमेशा मेरी सबसे बड़ी पहचान और ताकत बने रहने के लिए भारत को धन्यवाद!! अंतहीन प्यार और अपनेपन के लिए फिलीपींस को धन्यवाद…।

सुष्मिता (Sushmita Sen) ने कहा, ‘दुनिया भर के मेरे सभी प्रिय प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को धन्यवाद। आप में से प्रत्येक ने मेरे जीवन में बदलाव लाया है और मुझे ऐसे तरीकों से प्रेरित किया है जिनके बारे में आप कभी नहीं जानते होंगे! मैं हमेशा इस प्यार को महसूस करती हूँ! धन्यवाद।

सुष्मिता (Sushmita Sen) के जवाब ने जीत लिया सबका दिल!

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद युक्ता मुखी, लारा दत्ता और हाल ही में हरनाज संधू ने यह खिताब जीता। 1994 के इवेंट के दौरान फाइनल राउंड में सुष्मिता से पूछा गया, ‘एक महिला होने का आपके लिए क्या मतलब है?’ उन्होंने कहा, ‘एक महिला होना भगवान का दिया एक उपहार है, जिसकी हम सभी को सराहना करनी चाहिए। एक महिला एक माँ है, वह एक पुरुष को दिखाती है कि देखभाल करने, समावेशी और प्यार करने का क्या मतलब है। यही एक महिला होने का सार है।’

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsmiss universeSushmita Sen
Previous Post

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

Next Post

अब आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में मची भगदड़, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठी

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Again stampede in Akhilesh Yadav's rally

अब आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में मची भगदड़, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठी

यह भी पढ़ें

board exam

CBSE की 10वीं और 12वीं की कम्पार्टमेंटल परीक्षा कल से होंगी शुरू

21/09/2020
CM Yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना : योगी

24/06/2024
पीएम किसान योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुए ये 5 अहम बदलाव

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version