• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिहरेश्वर तट पर मिली संदिग्ध नाव, भारी मात्रा में हथियार बरामद

देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया- ऑस्ट्रेलियाई नाव भटककर पहुंची मुंबई

Writer D by Writer D
18/08/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
suspicious boat

suspicious boat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर गुरुवार को एक संदिग्ध नाव (Suspicious Boat) मिली जिसमें से 3 एके 47 राइफल, 225 राउंड गोलियां और 10 बॉक्स बरामद किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि यह बोट ऑस्ट्रेलियन नागरिक की है और मस्कट से भटकते हुए रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंची है। बोट मिलने के बाद मुंबई, रायगढ़ और पुणे में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले की जांच मुंबई पुलिस आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर कर रही हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर पहुंची नाव (Suspicious Boat)  ऑस्ट्रेलियन नागरिक जेम्स हार्डर की पत्नी के नाम पर लंदन में लेडीहान नाम से पंजीकृत है। यह बोट मस्कट से यूरोप की ओर रवाना हुई थी, लेकिन ओमान के पास इसका इंजन फेल हो गया। बोट पर सवार सभी क्रू मेंबर्स को ओमान में कोरियन जहाज के लोगों ने रेस्क्यू किया था लेकिन समुद्री तूफान की वजह से भटकते हुए नाव रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर पहुंच गई।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि यह प्राथमिक जानकारी कोस्टल पुलिस की ओर मिली है। इसके बावजूद इस मामले में आतंकवाद की आशंका से छानबीन जारी है। इस घटना के बाद ऐहतियात के तौर पर मुंबई, रायगढ़ और पुणे में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले की जांच आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर मुंबई पुलिस कर रही है।

कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का साथी बाहुबली नेता राजन तिवारी गिरफ्तार

दरअसल, गुरुवार को सुबह रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तहसील के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर गांव वालों ने यह संदिग्ध नाव (Suspicious Boat)  देखी और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बोट को समुद्र से निकालकर किनारे पर लाया गया। तलाशी के दौरान बोट में से 3 एके 47 राइफल और 225 राउंड गोलियां, 10 बॉक्स, लाइफ जैकेट मिले हैं। महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड के प्रमुख विनीत अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन कर रहे हैं।

Tags: crime newsMaharashtra Newssuspicious boat
Previous Post

वे लोगों को बांटते थे, हम जोड़ते हैं: सीएम योगी

Next Post

विकास कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
cm yogi

विकास कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

IPS Arvind Sen

पशुधन घोटाला: फरार IPS अरविंद सेन पर अब 50 हजार का इनाम

05/01/2021
अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने पैसों की तंगी के चलते की आत्महत्या

07/08/2020
up board result

आज दोपहर दो बजे जारी होगा UP Board का रिजल्ट, यहां करें चेक

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version