• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
12/01/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

महिला मंगल दल धापला (नैनीताल) को प्रथम, महिला मंगल दल सेमा (चमोली) को द्वितीय तथा महिला मंगल दल बनाली (टिहरी गढ़वाल) को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं युवक मंगल दल मोख मल्ला (चमोली) को प्रथम, युवक मंगल दल सुनरपुर रैक्वाल (नैनीताल) को द्वितीय और युवक मंगल दल चौड़ी राय (चंपावत) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं और एनएसएस अवार्ड विजेता युवाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 24 हजार 320 रुपये का चेक सौंपा गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े राष्ट्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना को पुनर्जीवित किया। शिकागो में दिया गया उनका ऐतिहासिक उद्बोधन भारत की आध्यात्मिक शक्ति का वैश्विक उद्घोष था। उनका युवाशक्ति पर अटूट विश्वास था और वे युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत मानते थे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब तक समग्र रूप से विकसित नहीं हो सकता, जब तक उसकी युवाशक्ति संगठित, आत्मनिर्भर और राष्ट्रभाव से प्रेरित न हो। युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं और सही दिशा व मार्गदर्शन से भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं से युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार भी नई स्टार्टअप नीति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, युवा प्रोत्साहन योजना और कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त बना रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने उत्तराखंड की पावन भूमि पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया था और उन्हीं स्थलों को चिन्हित कर राज्य में स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन मूल्यों और भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा और निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Tags: cm dhami
Previous Post

यूपी के वरिष्ठ IAS अफसरों का प्रमोशन, प्रमुख सचिव बने अपर मुख्य सचिव; देखें लिस्ट

Next Post

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh cabinet meeting on August 5
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिपरिषद की बैठक पांच अगस्त काे

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
CM Vishnu Dev Sai congratulated Gyaneshwari on her achievement.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है ज्ञानेश्वरी: CM साय

04/08/2026
Arvind Kejriwal
Main Slider

E-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केजरीवाल का प्रदर्शन, पीएम आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोका

04/08/2026
Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
Next Post
StartUp

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

यह भी पढ़ें

ग्‍लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें हेजलनट्स, जानें और भी फायदें

19/01/2022
jhadi hanuman mandir

प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट, बेहोश मिले सात साधू

11/05/2021
Virat Kohli

18 साल में पहली बार… RCB बनी IPL 2025 की चैपियन

03/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version