• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश परिवार को जनता ने हमेशा आर्शिवाद दिया लेकिन छले गये: स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
18/06/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
swatantra dev

swatantra dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ। लोकसभ उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए मेंहनगर विधानसभा के रानीपुर रजमों में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (swatantra dev) ने जनसभा में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ जनता ने अखिलेश यादव के परिवार को बार-बार आर्शिवाद दिया लेकिन वे आजमगढ़ के लोगों की सुध नहीं लेत हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव आजमगढ़ जनता लड़ रही है और इस बार सौ प्रतिशत आजमगढ़ में कमल खिलेगा। उन्होंने दावा किया समाजवादी पार्टी लड़ाई से बाहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ युवाओं के हित में है लेकिन विपक्ष इस विषय को ठीक ढंग से पेश करने के बजाय युवाओं को गुमराह कर रहा है ।

रानीपुर रजमों में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जहां केन्द्र और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगा वही उन्होंने समाजवाद पार्टी , कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

स्वतंत्रदेव सिंह (swatantra dev) ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने अखिलेश परिवार को हमेशा आशीर्वाद दिया लेकिन उन्होंने आजमगढ़ के लोगों के बारे में नहीं सोचा। यहां का विकास नहीं कराया। वैश्विक महामारी कोरोना में भी एक दिन का भी समय अखिलेश यादव ने नहीं दिया और न ही विकास के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि मुलायम, अखिलेश के बाद अब धर्मेन्द्र यादव को यहां भेज दिया। ऐसा लग रहा है कि आजमगढ़ में एक भी यादव नेता नहीं है। उन्होंने दावा किया इस बार के उप चुनाव में जनता दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ है। जनता मोदी और योगी के विकास कार्यों को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसभा में जनता का जो उत्साह दिख रहा है उससे सौ प्रतिशत कहा जा सकता है कि इस बार कमल खिलेगा और समाजवादी पार्टी लड़ाई के बाहर है। उन्होने कहा कि इस बार के चुनाव में अंडर करेंट भाजपा के पक्ष में है। क्योकि यह चुनाव खुद जनता जर्नादन लड़ रही है। उन्होने कहा कि यह चुनाव जातिवाद, पंथवाद, वंशवाद से उपर यह चुनाव लड़ा जा रहा है।

Agnipath: उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन में लगाई आग, पुलिस पर किया पथराव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधान सेवक हैं जो सबके बारे में सोचते है। कांग्रेस, सपा, बसपा ने देश के लोगों को गुमराह किया। सत्तर सालों तक कांग्रेस का राज रहा, बीस सालों तक सपा बसपा ने उत्तर प्रदेश में राज किया। इनके कार्यकाल में भ्रष्ट्राचार, नियुक्तियां, जातिवाद और वंशवाद का बोलबाला रहा। अग्निपथ पर हो रहे विरोध और हिंसा के बावत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज भी ये लोग जनता और युवाओं के बीच विषय को ठीक ढंग से आने नहीं देते और गुमराह करते है। अग्निपथ युवाओं के हित में है उनको इस पर ठीक ढंग से सोचने की जरूरत है। युवाओं के लिए सभी नौकरियां खुली हुई हैं और उनको हर स्थान पर सम्मान मिलेगा। हर डिपार्टमेट मे उनके लिए नौकरियां खुली है।

सपा व बसपा के लोग गुमराह करते है। कोराना में भी टीका का विरोध किया, लेकिन 100 देशों को बचाने का काम मोदी जी ने काम किया। 80 करोड़ लोगों को भोजन दिया। मोदी ने जान और जहान बचाने का काम किया।

Tags: azamgarh newsLoksabha By Electionup news
Previous Post

UP Board 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी

Next Post

अब रात 8 से सुबह 4 बजे तक चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है रेलवे का फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
Next Post
trains

अब रात 8 से सुबह 4 बजे तक चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है रेलवे का फैसला

यह भी पढ़ें

arrested

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

11/11/2021
arrested

सोशल मीडिया के जरिये गांजा बेचने वाला गिरफ्तार

28/06/2022

सीएम योगी ने दी आशा बहुओं को स्मार्टफोन की सौगात

31/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version