• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे’- स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा

Writer D by Writer D
11/03/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Swati Maliwal

Swati Maliwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। स्वाति ने कहा- जब मैं बच्ची थी तब पिता मेरा यौन शोषण करते थे। वह मुझे पीटते थे, जिससे मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी। वो घर आते थे तो बहुत डर लगता था। मैं बहुत छोटी थी। मैं कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी और सारी रात प्लानिंग करती थी कि महिलाओं को किस तरीके से हक दिलाना है। बच्चियों और महिलाओं को शोषण करने वालों को सबक सिखाऊंगी।

स्वाति (Swati Maliwal) ने आगे कहा- मुझे अभी तक याद है। जब वो मुझे मारने पर आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था। बहुत तड़प होती थी। लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है। तभी उसके अंदर एक ऐसी आग जाग्रत होती है, जिसकी वजह से वो पूरा सिस्टम हिला पाता है। शायद मेरे साथ भी यही हुआ और हमारे जितने भी अवॉर्डी है, उनकी भी यही कहानी है।

स्वाती (Swati Maliwal) ने कहा- ये घटना तब की है, जब मैं बहुत छोटी थी। जब मैं कक्षा 4 में पढ़ती थी, तब तक अपने पिता के साथ रही। तब तक ये काफी बार होता रहा।

2015 से DCW प्रमुख हैं स्वाति (Swati Maliwal)

बता दें कि स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष हैं। 2021 में स्वाति को लगातार तीसरी बार DCW का जिम्मा सौंपा गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की मौजूदा टीम को दूसरा टर्म देने के फैसले पर मुहर लगाई थी। स्वाति 2015 से लगातार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख हैं।

Tags: delhi newsSwati Maliwal
Previous Post

ये है मऊ की होली और दिवाली…

Next Post

रैम्प वॉक कर जीनत अमान ने बिखेरा जलवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Pimples
Main Slider

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

31/05/2026
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

31/05/2026
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

31/05/2026
Next Post
Zeenat Aman

रैम्प वॉक कर जीनत अमान ने बिखेरा जलवा

यह भी पढ़ें

Murder

गर्भवती महिला की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

29/11/2020
Cattle

निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रतिदिन प्रति गोवंश मिलेंगे 50 रुपये

08/02/2025
Roshan Jacob

प्रत्येक पॉजिटिव मरीजों की जानकारी रखना टीम की जिम्मेदारी : जैकब

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version