• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कलियुग में रचा गया स्वयंवर, दूल्हे ने तोड़ा धनुष और ले गया दुल्हन

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्रेतायुग में भगवान श्रीराम के स्वयंवर की कहानी तो जरूर सुनी होगी, लेकिन कलियुग में ऐसी ही घटना फिर दोहराई गई। बिहार के सारण जिले में रामायण काल की तरह स्वयंवर आयोजित किया गया। इस दौरान दूल्हे ने धनुष तोड़कर दुल्हन के गले में वरमाला डाली। इस अनोखी शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सारण जिले के सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर पूर्वी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान त्रेतायुग की तरह धनुष स्वयंवर का आयोजन किया गया। त्रेतायुग में जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने धनुष तोड़ कर मां सीता संग विवाह किया था, ठीक उसी तरह से धनुष स्वयंवर का आयोजन कलियुग में देर रात सबलपुर पूर्वी में किया गया।

groom broke Shiva bow 

इस आयोजन में फर्क सिर्फ इतना था कि त्रेतायुग के उस स्वयंवर मे बड़े-बड़े योद्धा थे। राजा जनक की प्रतिज्ञा थी, परन्तु यहां वर पहले से तय था। शादी समारोह में दर्शकों की भारी भीड़ थी।

groom broke Shiva bow 

मंच पर पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण कर भगवान श्रीराम के स्वयंवर की तरह शादी की सभी रस्में कराई जा रही थीं। मंच पर मौजूद दूल्हे ने धनुष उठाने से पहले हाथ जोड़कर भगवान शिव से प्रार्थना की और फिर धनुष को उठाया।

groom broke Shiva bow 

हवा में धनुष उठाने के बाद दूल्हे ने जैसे ही धनुष को तोड़ा, वैसे ही समारोह में जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने फूलों की वर्षा करनी शुरू कर दी। इस दौरान सहेलियां मंगल गीत गाते हुए दुल्हन को स्टेज तक लाईं। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई।

groom broke Shiva bow 

वहीं कोरोना काल में हुए इस शादी समारोह के दौरान कोविड गाइडलाइन का कोई पालन नहीं किया गया। भीड़ इस कदर थी, कि दो गज दूरी तो बहुत दूर की बात थी, लोग एक दूसरे से सटे हुए दिखाई दिए।

Tags: bihar newsNational news
Previous Post

11 साल की बच्ची बन गई एक बच्चे की मां, परिवार को नहीं लगी भनक

Next Post

24 घंटे में छाई ‘तारक मेहता’ की नई  ‘दयाबेन’, फैंस ने की शो पर लाने की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
Next Post

24 घंटे में छाई 'तारक मेहता' की नई  'दयाबेन', फैंस ने की शो पर लाने की मांग

यह भी पढ़ें

Coconut Biscuits

आज बनाएं ये टेस्टी डिश, स्वाद में बेहद लजीज होते

11/01/2025
Akshay Kumar Aamir Khan

आमिर खान को पसंद आया अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर

15/10/2020
puja path

रेवती नक्षत्र में ये खास उपाय करने से होगी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version