• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पैरों की सूजन हो सकती है खतरनाक, जानें क्या हैं लक्षण और इलाज

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
feet

feet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या आप भी अपने पैरों में अक्सर सूजन महसूस करते हैं? पैरों और एड़ियों में सूजन की समस्या उम्रदराज लोगों और प्रेग्नेंट महिलाओं में ज्यादा होती है। यूं तो पैरों की सूजन कोई बीमारी नहीं है, लेकिन लंबे समय तक यह स्थिति रहे तो कई गंभीर बीमारियों के संकेत मिलते हैं। यहां जानिए ऐसा क्यों होता है और इसका क्या इलाज है –

पैरों में सूजन के कारण-

पैरों में सूजन को डॉक्टरी भाषा में पेडल एडिमा कहा जाता है। इसका मुख्य कारण होता है पैर में असामान्यरूप से फ्लूइड का बनना। इस फ्लूइड के बनने के कई कारण हो सकता हैं जैसे – कोई चोट या कोई अन्य मेडिकल कंडिशन। इनमेडिकल कंडिशन में शामिल हैं – गुर्दे का ठीक से काम न करना (किडनी की खराबी, संभवतः रक्त प्रवाह कम होने के कारण), हार्ट में समस्या, अथवा गुर्दे या किडनी से जुड़े रोग।

पैरों की सूजन के अन्य कारणों में शामिल हैं- यूरिन से जुड़ी दवाएं लेना, डिप्रेशन की दवा लेना, और एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन थेरेपी।

यदि किसी का हार्ट ठीक काम नहीं कर रहा है, थायरॉइड और लिम्फेडेमा की आशंका है तो भी पैरों की सूजन के रूप में संकेत मिलते हैं। इसके अन्य सामान्य कारणों में एनीमिया, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर और सर्जरी के बाद धमनियों से जुड़ी बाधाएं शामिल हैं।

सूजन का पता ऐसा लगाएं- 

पैरों की सूजना का सही-सही पता लगाना है तो कम्प्लीट ब्लड काउंट और यूरिन टेस्ट कराएं। इससे संबंधी सेल या इन्फेक्शन का पता चलेगा। इसके अलावा चेस्ट एक्सरे, ईसीजी और डॉप्लर स्टडी से भी इसका सही कारण पता लगाया जा सकता है।

पैरों में जब सूजन होती है तो दर्द नहीं होता। उस स्थान पर त्वचा का रंग जरूर बदल जाता है, छूने पर गरम लगता है। कभी-कभी लगता है उस स्थान पर मवाद भरा है।

करें यह इलाज-

थोड़ी-बहुत सूजन को कुछ आसान उपायों से दूर किया जा सकता है। जैसे – सोते समय पैरों के नीचे एक या दो तकिए रखें, ताकि पैर हार्ट के लेवल से ऊपर रहें। इससे मदद मिलेगी। इसके अलावा यदि किसी मेडिकल कंडिशन के कारण सूजन हो रही है तो इसके लिए जांच और दवा जरूरी होती है। कई बार लाइफस्टाइल में मामूली फेरबदल कर सूजन को दूर किया जा सकता है। जैसे – व्यायाम, मॉलिश या ऐसे तरीके जिनसे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो।

इसके अलावा रक्त प्रवाह से जुड़े घरेलू उपचार भी कारगर साबित होते हैं। जैसे – सूजन वाले हिस्से पर नमक, बैकिंग सोडा, चावल का पानी या नींबू पानी का घोल डालना। ध्यान रहे यह पानी गुनगुना होन चाहिए।

यदि सूजन लंबे समय से बनी हुई है। दर्द भी हो रहा है। सूजन वाली जगह पर रेल चकत्ते बन गए हैं। सिने में भी दर्द हो रहा है, सांस फूल रही है तो तत्काल डॉक्टर से मिलें। यदि किसी एक पैर में भी सूजन है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

कुल मिलकर भले ही सूजन के कारण दर्द नहीं होता है, लेकिन इसके पीछे कई गंभीर कारण भी हो सकते हैं। सूजन के कारण रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है। इस स्थिति से बचने और पैरों को स्वस्थ्य रखने के लिए नमक का सेवन कम करें और लगातार व्यायाम करते रहें।

Tags: swelling of the feetSwollen anklesswollen feet
Previous Post

पैरों के दर्द से पाना चाहते है छुटकारा, तो अपनाए ये 5 घरेलू उपाएं

Next Post

सरदर्द है तो हो जाएं सावधान, इन चीज़ों से भी होता है माइग्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Next Post

सरदर्द है तो हो जाएं सावधान, इन चीज़ों से भी होता है माइग्रेन

यह भी पढ़ें

Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

15/03/2024
Fish Farming

सीएम की मॉनिटरिंग का दिखा असर, अंतरदेशीय मछली पालन में यूपी अव्वल

18/11/2023
Surya Grahan

सूर्य ग्रहण से इन राशियों में मचेगी उथल-पुथल

21/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version