• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्विस एयर के इंजन में आग, यात्रियों में चीख-पुकार; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

Writer D by Writer D
26/04/2026
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Swiss flight

Swiss flight

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। यहां स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई। हालांकि समय रहते पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक,स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया में थी। तभी विमान के एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रद्द कर दिया और आपातकालीन निकासी करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि इस घटना में 6 यात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को तुरंत इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरलाइन के अनुसार, कुछ यात्रियों को सीढ़ियों की मदद से बाहर लाया गया, क्योंकि वे स्लाइड का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाल लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एयरबस ए330 विमान संख्या एलएक्स147 ने सुबह 1।08 बजे उड़ान भरना शुरू किया, तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और आग लग गई। राहत की बात यह है कि विमान के सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। विमान में कुल 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे।

SWISS एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा कि फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना दिल्ली में हुई। यह विमान Airbus A330 था। विमान में 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। एयरलाइन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बना दी है। बयान में बताया गया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, रात करीब 1 बजे, विमान के एक इंजन में समस्या आ गई। इसके बाद पायलट ने सुरक्षा के तौर पर उड़ान रोक दी और विमान को खाली कराने का फैसला लिया।

बयान में आगे कहा गया है किएयरलाइन की स्थानीय टीम यात्रियों की मदद कर रही है और उनके लिए नई फ्लाइट या होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। सभी यात्रियों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है। वहींयात्रियों को जल्द आगे की यात्रा के विकल्प देने की कोशिश की जा रही है। एयरलाइन ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी।तकनीकी विशेषज्ञ दिल्ली आकर विमान की जांच करेंगे।

Tags: breaking newsDELHI AIRPORTNational newsSwiss flight
Previous Post

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

Next Post

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
Raghu Rai

नहीं रहा कैमरे का जादूगर, फेमस फोटोग्राफर रघु राय ने दुनिया को कहा अलविदा

यह भी पढ़ें

solar power plant

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

14/06/2025
Fish subsidy

भारत ने गरीब मछुआरों के लिए मांगी पूरी छूट

22/11/2020
vaccine

बच्चों पर कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू, 12 वालंटियर को दी गई पहली डोज

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version