• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीरिया में तख्तापलट, राजधानी दमिश्क में घुसे विद्रोही, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए

Writer D by Writer D
08/12/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Bashar al-Assad

Bashar al-Assad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दमिश्क। सीरिया में विद्रोही गुट ने दावा किया है कि राष्ट्रपति बशर अल-असद (Bashar al-Assad) शासन का अंत हो गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर सामने आई है कि विद्रोहियों के दमिश्क में घुसने के बाद सीरिया के राष्ट्रपति असद ने देश छोड़ दिया है और वे किसी अन्य स्थान पर भाग गए हैं। कहा जा रहा है कि असद रूस या तेहरान जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिया से बशर अल-असद (Bashar al-Assad) रूसी कार्गो विमान से निकले हैं और असद का विमान रडार से गायब है। उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं, सीरियाई प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने अपने घर से वीडियो बयान जारी कर कहा कि वह देश में ही रहेंगे और सत्ता के सुचारू हस्तांतरण के लिए काम करेंगे।

विद्रोही गुट ने सीरिया के लोगों से एकजुट रहने की अपील की

सीरिया में विद्रोही गुट ने कब्जे का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के भाई माहेर अल-असद भी भाग गए हैं। राजधानी दमिश्क में चारों तरफ से विद्रोही घुसे हुए हैं। राष्ट्रपति भवन के पास भीषण लड़ाई देखी गई है। विद्रोहियों ने दमिश्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कब्जा जमा लिया है। सेना के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। इन विद्रोही गुटों को अमेरिका-तुर्किए का समर्थन मिला हुआ है।

विद्रोही गुटों ने आधिकारिक बयान में कहा है कि असद शासन का अंत हो गया है। वे देश देश छोड़कर भाग चुके हैं। उसने सीरिया के लोगों से एकजुट रहने की अपील की है। उसका कहना है कि सीरिया में अब किसी एक का वर्चस्व नहीं रहेगा।

जम्मू में दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से सनसनी, सामने आई ये बड़ी वजह

विद्रोहियों ने दावा किया है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क समेत कई बड़े शहरों पर कब्जा हो गया है और असद की सेना दमिश्क से भाग गई है। राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भाग जाने के बाद विद्रोहियों के हमले से उनके सैनिक डरे हुए हैं। इस बीच सीरियाई सैनिकों ने वर्दी उतार दी है और डर की वजह से उन्होंने वर्दी छोड़कर सादे कपड़े पहन लिए हैं। दमिश्क के अल-मजेह में वर्दी उतारने की कई घटनाएं सामने आई हैं।

इस बीच दमिश्क में सेना की फायरिंग में 2 लोगों की मौत हुई है। लोग बशर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। डौमा में असद के सैनिकों ने 2 प्रदर्शनकारियों को मार डाला। विद्रोहियों के कब्जे के दावे के बीच असद सैनिकों ने अपना ही हथियार डिपो भी उड़ा दिया है। विद्रोहियों ने सेडनाया जेल से कैदियों को रिहा करा लिया है।

सीरिया में विद्रोहियों का होम्स पर कब्जा बरकरार है। यहां कई दिनों से भीषण लड़ाई चल रही थी। इस इलाके से असद के सैनिक पहले ही मैदान छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद से विद्रोहियों को और हौसला मिलता गया और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे लगातार अपनी लड़ाई जारी रखे हुए थे।

Tags: # world newsBashar al-Assadinternational Newssyria news
Previous Post

जम्मू में दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से सनसनी, सामने आई ये बड़ी वजह

Next Post

फुटबॉलर सुनील छेत्री ने रचा नया इतिहास, बने ISL के सबसे उम्रदराज हैट्रिक स्कोरर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Next Post
Sunil Chhetri

फुटबॉलर सुनील छेत्री ने रचा नया इतिहास, बने ISL के सबसे उम्रदराज हैट्रिक स्कोरर

यह भी पढ़ें

Neha Sharma

डीएम नेहा शर्मा ने गांव में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया निस्तारण

20/06/2023
ambedkar university

बीबीएयू की एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में पूछे गए 7 प्रश्नों

28/10/2020
murder

काली मंदिर के महंत की निर्मम हत्या, महिला समेत दो लोग हिरासत

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version