• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20 WC: वार्नर का अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी शिकस्त

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (65) की फॉर्म में शानदार वापसी से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को आईसीसी टी 20 विश्व कप के ग्रुप एक के मैच में बुधवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए और ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 155 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। वार्नर ने 42 गेंदों पर 65 रन की पारी में 10 चौके लगाए।

वार्नर ने अपने साथी ओपनर और कप्तान आरोन फिंच की 37 रन की तूफानी पारी से पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 70 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन के अंतराल ने फिर दो विकेट गंवाए। फिंच ने 23 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाये। ग्लेन मैक्सवेल छह गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हुए।

वार्नर ने फिर स्टीवन स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को जीत की मंजिल के करीब पहुंचा दिया। वार्नर को दासुन शनाका ने आउट किया। वार्नर का विकेट 130 के स्कोर पर गिरा। लेकिन स्मिथ ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंद शेष रहते 17 ओवर में जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। स्मिथ ने 26 गेंदों पर नाबाद 28 रन में एक चौका लगाया जबकि स्टॉयनिस ने मात्र सात गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाये।

इससे पहले श्रीलंका के लिए ओपनर कुशल परेरा ने 25 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35,चरित असलंका ने 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन, भानुका राजपक्षे ने 26 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 19 गेंदों में एक चौके के सहारे 12 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और एडम जम्पा ने दो दो विकेट हासिल किये। जम्पा को 12 रन पर दो विकेट के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

संक्षिप्त स्कोर:

श्रीलंका:20 ओवर में छह विकेट पर 154

ऑस्ट्रेलिया: 17 ओवर में तीन विकेट पर 155

Tags: T20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

दूसरे दलों के नेता अयोध्या में आ रहे, पहले नाम भी नहीं लेते थे : केशव मौर्य

Next Post

25 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
arrested

25 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kashi film mahotsav

काशी फिल्म महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य आगाज

27/12/2021
Trip

ट्रेवलिंग के दौरान इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें, नहीं तो पूरे रास्ते हो जाएंगे परेशान

08/08/2021
CM Vishnudev Sai

बलौदाबाजार में खुलेगा बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री साय

08/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version