• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T-20 वर्ल्ड कप: कोहली की विराट पारी से भारत का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कप्तान विराट कोहली की 49 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के से सजी 57 रन की जबरदस्त अर्धशतकीय पारी से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी 20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने पगबाधा कर दिया। आफरीदी ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर की पहली बेहतरीन गेंद पर लोकेश राहुल को बोल्ड कर दिया। राहुल आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आफरीदी की बेहतरीन इनस्विंगर पर बोल्ड हुए।

क्रीज पर कप्तान विराट कोहली का साथ देने उतरे सूर्यकुमार यादव ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये और हसन अली की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों लपके गए। भारत ने अपना तीसरा विकेट 31 के स्कोर पर गंवाया। लेकिन इसके बाद विराट और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन था। पंत ने हसन अली के पारी के 12वें ओवर में दो छक्के लगाए। पंत स्पिनर शादाब खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को ऊंचा खेल गए और गेंदबाज शादाब ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पंत की पारी का अंत कर दिया। पंत ने 30 गेंदों पर 39 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। भारत का चौथा विकेट 84 के स्कोर पर गिरा।

मैदान पर अब रवींद्र जडेजा उतरे। विराट ने पारी के 16वें ओवर में हसन अली की गेंदों पर दो चौके लगाए। विराट ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर टी -20 विश्व कप में अपना 10वां अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप में वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल को पीछे छोड़कर सर्वाधिक फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने अगली गेंद पर चौका मारा जबकि जडेजा ने चौथी गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी मोहम्मद नवाज के हाथों लपके गए। जडेजा ने 13 गेंदों पर 13 रन में एक चौका लगाया।

जडेजा का विकेट 125 के स्कोर पर गिरा। इसके 11 रन बाद विराट को आफरीदी की गेंद पर रिजवान ने लपक लिया। हार्दिक पांड्या आठ गेंदों पर 11 रन बनाकर आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। भारत की पारी 151 रन पर थमी। भुवनेश्वर चार गेंदों पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की तरफ से आफरीदी ने 31 रन पर तीन विकेट, हसन अली ने 44 रन पर दो विकेट , शादाब ने 22 रन पर एक विकेट और हारिस राउफ ने 25 रन पर एक विकेट लिया।

Tags: T20 UpdatesT20 World Cupt20 world cup 2021T20 world cup newsT20 World Cup ScheduleT20 World Cup Updates
Previous Post

सीएम योगी का आदेश, निगरानी समितियां होंगी फिर से एक्टिव

Next Post

फर्जी शिक्षकों को भुगतान करने वाला वित्त एवं लेखा कर्मचारी को गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post

फर्जी शिक्षकों को भुगतान करने वाला वित्त एवं लेखा कर्मचारी को गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dead Body

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव बरामद

29/09/2023
देश में कोरोना

भारत में कोरोना के मामले 13 लाख के पार, अब तक 30 हजार से अधिक की मौत

24/07/2020
फैसल

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष पद से हटाए गए फैसल

10/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version