Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : विधायक ने एसओ को 45 सेकंड में दी 20 गालियां, ऑडियो वायरल

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में रविवार यानी 24 जनवरी की शाम को पुलिस पर हमला करने वाला रामेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन आपको बता दें कि अन्य आरोपियों की तलाश अब भी चल रही है।

बहुत जल्द खत्म होगा किसानों का प्रदर्शन : कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर

लेकिन आपको जानकारी दें कि इसी बीच रानीगंज से भाजपा विधायक धीरज ओझा और कंधई थाने के प्रभारी अंगद राय के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल ऑडियो हमले के पहले का है। विधायक ने एसओ को 45 सेकेंड में कम से कम 20 बार गालियां दी और धमकाया भी है।

वरुण ने नताशा संग लिए 7 फेरे, मीडिया को भेजे शादी के लड्डू

विधायक के धमकाने के बाद ही ढाबा चलाने वाला रामेंद्र सिंह का हौसला भी बढ़ गया। पुलिस टीम पहुंची तो उन पर हमलावर हो गया। इस दौरान दो दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। गौरतलब है कि विधायक ने एसओ को क्या-क्या कहा है यह हम यहां लिख भी नहीं सकते। कंधई थाने के एसओ अंगद राय को स्थानीय विधायक धीरज ओझा ने फोन किया था। जैसे ही एसओ ने फोन उठाकर जय हिंद बोला विधायक उन्हें गालियां देने लगे।

Related Articles

Back to top button