Main Sliderइटावाउत्तर प्रदेश

एक दो दिन में हो जाएगी अतीक के बेटों की हत्या: रामगोपाल यादव

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। रामगोपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि पुलिस को उमेशपाल हत्याकांड के असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पुलिस दवाब में है और इसलिए जिसे पकड़ रही है, उसे मार रहे हैं। उन्होंने हिरासत में लिए गए माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों की हत्या होने की आशंका जताई है।

होली के पर्व पर सैफई पहुंचे रामगोपाल यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को जीवन जीने का मौलिक अधिकार देता है, किसी का जीवन आप नहीं ले सकते। विधि सम्मत तरीके के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। पुलिस पकड़ ले और फिर एनकाउंटर कर दे, यह दंडनीय अपराध है।

रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने कहा कि माफिया के दो लड़कों को पहले दिन ही पकड़ ले गए थे, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी, आप देख लेना। उन्होंने कहा कि अतीक के पांच बेटे हैं, दो पहले से ही जेल में है। मामले में नामजद असद अभी फरार है, बाकी दो नाबालिग बेटे कहां है, ना तो पुलिस बता रही है और ना ही परिवार। रामगोपाल ने दावा किया कि इन्हीं दो में से किसी एक की हत्या हो जाएगी। संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है, लेकिन आप किसी का जीवन नहीं ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बनेगी। यह लोग फर्जी एनकाउंटर करवाने वाले लोग हैं। नेता तो सब बच जाते हैं लेकिन अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होगा।

किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए रामगोपाल यादव (Ramgopal Yadav) ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार किसान विरोधी है। आलू के साथ-साथ गेहूं, रवी की फसल पर भी यही हाल होने वाला है। दिल्ली और लखनऊ में बैठे लोगों को मालूम हो गया है कि किसान कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। विदेश से फसलें मंगाने में सरकार को अधिक लाभ होता है। कमीशन भी मिल जाता है। यह पार्टी किसानों की पार्टी नहीं है, दुर्भाग्य से सत्ता में है। लेकिन किसान आंदोलन करने को आज नहीं तो कल मजबूर हो जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा की रणनीति तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही अपनी रणनीति बताएंगे। उन्होंने दिवंगत नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी सभी को खलेगी। नेताजी ने ही होली पर फूलों की होली शुरू करवाई थी, अब जब भी कोई कार्यक्रम होगा सभी को नेताजी की याद आयेगी।

Related Articles

Back to top button