Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने ‘अन्नोत्सव’ योजना का किया शुभारंभ, लाभार्थियों को वितरित की राशन किट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री जनता दर्शन हॉल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ”अन्नोत्सव” कार्यक्रम योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।

सोमवार को इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पांच लाभार्थियों को अपने हाथों से किट वितरित किया। इसके बाद आयोजन स्थल और राज्यभर में शेष लाभार्थियों को किट वितरण का कार्यक्रम है।

खाद्य मंत्री बंशीधर भगत कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े रहे। इस मौके पर प्रदेश के जिला मुख्यालय पर जिलाधकारी की मौजूदगी में लाभार्थी वर्चुअल जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से राशन की जानकारी ली। उन्होंने राशन मिलने में आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछा।

महाराष्ट्र बंद: मुंबई में वाहनों पर पथराव, BEST बस सेवा बंद

मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, खाद्य सचिव बीएस मनराल मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य भर के जिला मुख्यालय में जिलाधकारी और के साथ लाभार्थी भी वर्चुअल जुड़े रहे।

नागरिक उपभोक्ता एवं खादय आपूर्ति के तहत संचालित इस योजना के तहत 10 किलो का किट दिया जा रहा है। इसमे गेंहू और चावल के साथ अन्य सामग्री होती है।

Related Articles

Back to top button