Main Sliderक्राइमजम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

श्रीनगर में आतंकी हमला, CCTV में खौफनाक मंजर कैद

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित श्रीनगर में दिन दहाड़े आतंकी हमला हुआ है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1362679112058294273

पुलिस ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया है। उन्होंने मरने वाले पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल सोहेल के रूप में की है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है।

श्रीनगर में आतंकी हमला, CCTV में खौफनाक मंजर कैद

इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दुर्गानाग इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब विभिन्न देशों से राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आंकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया है।

 

Related Articles

Back to top button