Main Sliderक्राइम

पंचायत चुनाव के दौरान गोली चलाने वाले पूर्व प्रधान को STF ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गाजीपुर के भुड़कुड़ा इलाके में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर गोली चलाने वाले अपराधी इनामी पूर्व प्रधान को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने बुधवार शाम यहां बताया कि आजमगढ़ जिले के थाना तरवाॅं क्षेत्र का रहने वाला तथा गाजीपुर जिले के भुडकुडा थाने से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी गंगा यादव को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गंगा यादव ने पूछताछ में बताया कि वह दबंगई के बल पर पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुका है।

पूर्व सांसद बालेश्वर यादव और उनके पुत्र बसपा से निष्कासित, यह है वजह

उसका एक अपराधिक गैंग है। वह गिरोह के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी, लूट व मारपीट आदि की घटना करता है। उसने वर्ष 2013 में अपने गैंग के साथ मिलकर मिर्जापुर के रहने वाले जूता व्यापारी अमित गुप्ता का फिरौती के लिए अपहरण किया था और 50 लाख रूपये की फिरौती मांगी थी ,लेकिन फिरौती माॅंगने के दौरान ही थाना अहरौरा मिर्जापुर पुलिस द्वारा अपहृत अमित गुप्ता सहित इसे पकड़ लिया गया था। जेल से छूटने के बाद अपने गैंग के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले के भुडकुडा इलाके के घटारो का रहने वाला विरेन्द्र यादव इसका मित्र था और वह पिछले दिनों सम्पन्न हुये प्रधानी चुनाव को लेकर विरेन्द्र यादव की गांव के अमित राम से रंजिश चल रही थी। इन लोगों ने अमित राम को जान से मारने के लिये उसके उसपर 04-05 फायर किये लेकिन वह बाल-बाल बच गया था।

इस संबंध में थाना भुडकुडा पर गंगा यादव के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें वह वाॅछित था और इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का पुरस्कार घोषित था तभी से यह फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button