BusinessMain Slider

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। कल दिनभर हुए तेज उतार चढ़ाव के बाद आज एकबार फिर बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोनों ही जगहों पर कारोबार में शुरुआती तेजी बनी हुई है।

आज बीएसई का सेंसेक्स 115.29 अंक की तेजी के साथ 54,641.22 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 21.40 अंक की उछाल के साथ 16,303.65 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट रहते हुए दैनिक कारोबार का अंत किया था। बीएसई का सेंसेक्स 28.73 अंक की कमजोरी के साथ 54,525.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 2.15 अंक की बढ़त के साथ 16,282.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री-ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स 176.28 अंक की मजबूती के साथ 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 54,702.21 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.19 फीसदी का गोता लगाकर 30.80 अंक टूट कर 16,251.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Back to top button