Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

शशि थरूर को संसद की समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

नई दिल्ली. लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के निशिकांत दुबे ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थाई समिति का मामला उठाया और समिति के अध्यक्ष शशि थरूर पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की।

एंबुलेस हड़ताल मामले में CM योगी सख्त, 11 कर्मचारियों पर लगा एस्मा

दुबे ने नियम 377 के तहत यह मामला उठाया और कहा कि थरूर मनमानी कर रहे है, इसलिए उन्हें तत्काल समिति के अध्यक्ष पद से हटाया जाना चाहिए। भाजपा सांसद ने पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक श्री थरूर को अध्यक्ष पद से हटाया नहीं जाता है वह इस समिति की किसी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बाराबंकी सड़क हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, दिए उचित उपचार के निर्देश

गौरतलब है कि मंगलवार को समिति की बैठक हुई थी और भाजपा के सांसदों ने यह कहते हुए बैठक का बहिष्कार किया था कि बैठक के एजेंडे को पहले ही सार्वजनिक किया जा चुका था।

Related Articles

Back to top button