Main Sliderफैशन/शैली

सेल्फी लेने के चक्कर में झील में गिरा स्मार्टफोन

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में व्हेल मछली ने बुद्धिमानी का जो परिचय दिया है। वह वाकई में काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी समुद्री तट अथवा झील में एक व्हेल मछली तैर रही है। व्हेल मछली अपने में मस्त है। तभी दो लोग डाकयार्ड पर आते हैं। उस समय व्हेल मछली भी किनारे आ जाती है। यह देख दोनों अपने मोबाइल से तस्वीर लेने लगते हैं। व्हेल भी दोनों को तस्वीर लेने में मदद करने लगती है। वह बाहर आकर तस्वीर क्लिक कराती है। इसके बाद व्हेल आगे बढ़ जाती है।

दोनों लोग वहीं पर रूके रहते हैं और मोबाइल चेक करने लगते हैं। तभी एक व्यक्ति का मोबाइल झील में गिर जाता है। इसके बाद दोनों को अपनी गलती पर पछतावा होने लगता है। उस समय दोनों की आवाज सुन व्हेल फिर से लौटकर आती है और सांकेतिक भाषा से मोबाइल गिरने की बात को समझ लेती है। फिर वह पानी से मोबाइल को निकालकर व्यक्ति को देती है। यह देख पहला व्यक्ति व्हेल को शुक्रिया कहता है।

Related Articles

Back to top button