Main Sliderखेलनई दिल्लीराष्ट्रीय

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा पूरा देश, PM मोदी बोले- ये उपलब्धि हमेशा याद रहेगी

जो 100 साल से नहीं हुआ था, वो भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कर दिखाया। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट का गोल्ड जीता। यह ओलंपिक के ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की। नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया।

नीरज की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें गोल्ड जीतने की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया टोक्यो में आज इतिहास रचा गया। नीरज ने जो हासिल किया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। युवा नीरज ने बेहद शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पूरे जोश और जूनून के साथ प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने अद्वितीय धैर्य दिखाया।

बता दें नीरज चोपड़ा भारत के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी हैं। शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था और अब नीरज चोपड़ा ने इस करिश्मे को अंजाम दिया है।

13 साल बाद ओलंपिक में बजा भारत का राष्ट्रगान, करोड़ों देशवासी हुए भावुक

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत को पहला पदक दिलाया है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button