Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबागपत

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में आज शाम हुइ पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया।

खेकड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक एम एस रावत ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम करीब सात बजे खेकडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रटौल क्षेत्र में डगरपुर गांव के जंगल मे दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी और उसी दौरान डगरपुर मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

दर्दनाक: परिवार के चार लोगों की हुई मौत, एक साथ उठे जनाजे तो नम हुई हजारों आंखें

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक बदमाश सौरव उर्फ छोटू घायल हो गया जिसे उसके साथी रोहित के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथ भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों बदमाश अहरियान यादव चौक मोहल्ला खेकड़ा के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से एक तमंचा,पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश सौरव उर्फ छोटू को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों 07 जनवरी की सुबह खेकडा कस्बे की सब्जी मंडी मे गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। जिसके संबंध में थाना खेकडा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमे ये वाछिंत चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button