Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगाजियाबाद
अवैध हथियारों के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

मोदीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को कादराबाद बम्बे के पास दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यह दोनों शातिर अपराधी अपराधी है तथा क्षेत्र में कई बड़ी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते चुके हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में भदौडा मोदीनगर निवासी शैलेंद्र कुमार मलिक तथा ईसापुर भोजपुर निवासी चिंकू हैं।
यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और आसपास के इलाके में कई अपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम पुलिस ने शातिर लुटेरे राशि को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूट का एक मोबाइल और 2400 रूपए बरामद हुए।



