Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

परेड में भाग लेने के लिए किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली रवाना

हिसार। कृषि सम्बंधी तीन काले कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान पिछले दो माह से आंदोलनरत हैं।  इसके तहत 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली किसान परेड में भाग लेने के लिए आज हिसार जिले के विभिन्न टोलों से सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों के जत्थे दिल्ली के लिये रवाना हुए।

ये जत्थे किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में रवाना हुए। जत्थों का नेतृत्व हांसी तहसील प्रधान रोहतास ढंडेरी, बालसमंद प्रधान कृष्ण गावड़, उकलाना प्रधान भूपसिंह नया गांव, प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा आदि कर रहे हैं। दिल्ली जाने वालों में बेहद उत्साह था। प्रेस सचिव सूबे सिंह बूरा ने बताया कि लांधड़ी, चौधरीवास व मयड़ टोल प्लाजा से रवाना हुए इन जत्थों में बड़ी संख्या में युवा किसान भी शामिल रहे।

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर जारी की चेतावनी- अगले 3 दिन घर से निकलने से करें परहेज

बूरा ने बताया कि 25 जनवरी को किसान नेता दयानंद ढुकिया, रघुबीर गावड़, भूपसिंह बिजारणिया, मेजर नरषोत्तम, सुभाष कौशिक के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों पर दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक कृषि सम्बंधी कानूनों का खात्मा नहीं हो जाता और किसानों को समर्थन मूल्य देने की घोषणा नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने इससे पहले भी कई लड़ाइयां जीती हैं और इस लड़ाई को भी जीत कर ही वापस अपने घर जाएंगे।

Related Articles

Back to top button