Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमनोएडा
करंट लगने से होटल कर्मी की दर्दनाक मौत
नोएडा जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास स्थित एक होटल में काम करते समय फ्रिज से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास स्थित एक होटल में काम करने वाले भिखारी मुखिया, पुत्र राजा मुखिया को फ्रिज से करंट लग गया।
गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




