Main Sliderमनोरंजन

शहनाज गिल ने करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- प्यारी लग रही हो

मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के खोने के गम से अब धीरे-धीरे उबरने लगी हैं। वह अब अपने काम और करियर पर फोकस कर रही हैं और फिर से काम कर लौट चुकी हैं। वह अब पहले की तरह फिर से लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दी हैं।

साथ ही साथ वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने लगी हैं। इसी बीच ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कही जाने एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की रील शेयर की हैं, जिसमे वह वह अलग-अलग स्टाइल पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के कलेंडर के लिए अपना फोटोशूट करवाया है।

फोटोशूट के दौरान शहनाज ब्लैक कलर की स्टाइलिश शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई देखी ही हैं। बालों का हाई पोनीटेल बनाए वह अलग-अलग एंगल में पोज दे रही हैं। फोटो में हमेशा की तरह प्यारी लग रही हैं। न्यूड मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक में शहनाज बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CYncE22v9Nr/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8314d310-972c-4249-bd58-049e369a8d4d

इंस्टाग्राम पर शहनाज की फोटो आते ही वायरल हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को 5 लाख 82 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। फैंस शहनाज को किलर, हॉटी, ब्यूटी इज बैक इत्यादि लिखकर उनके लुक की तारीफें कर रहे हैं।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत स्थिर, कोरोना के साथ हुआ निमोनिया

शाहनाज के पोस्ट पर एक फैन ने लिखा है-कितनी प्यारी लग हो। एक दूसरे ने लिखा ब्यूटी इज बैक विद बैंग। बात दें कि इससे पहले शहनाज को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अनाथ बच्चों के साथ इंजॉय कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button