Main Sliderमहाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

उद्धव सरकार पर कोरोना का हमला, 10 मंत्री समेत 20 से अधिक विधायक पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही, कोरोना के डेल्टा वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। आलम यह कि बीते 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 10 मंत्री समेत करीब 20 विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शनिवार की सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अगर राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही, महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में 10 मंत्री और 20 से अधिक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे मीडिया से बातचीत के दौरान कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब के दौरान ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, तो सरकार पाबंदियां बढ़ा सकती है।

इससे पहले महाराष्ट्र के मदद एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने राज्य में कोरोना और ओमिक्रॉन की गंभीर स्थिति के मद्देनजर कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और राज्य सरकार अब लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर हो सकती है। जनवरी और फरवरी के महीने में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा हालात बिगड़ने पर लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, इसपर अंतिम निर्णय राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।

पहाड़ दरकने से 20 से ज्यादा लोग दबे, तीन की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार के बीच महाराष्ट्र में अंतिम 11 दिनों से कोरोना संक्रमणों में तेज वृद्धि देखी गई है। इसने राज्य में नए दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर कर दिया। मंत्री वडेट्टीवार ने कहा कि हमने एहतियातन पहले ही मुंबई में धारा 144 लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगाने के पहले स्कूल और मुंबई लोकल पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button