Main Sliderआगराउत्तर प्रदेशक्राइम

सामूहिक आत्महत्या से दहली ताजनगरी, घर से मिले पति-पत्नी और बच्ची के शव

आगरा में सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित बंसी बिहार में शुक्रवार सुबह एक घर में बने ऑफिस में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

मरने वालों में योगेश मिश्रा (35) पुत्र सुनहरी लाल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रतिक्षा हैं। उनकी दो बेटी आध्या और काव्या भी एक अन्य घर में मिली हैं। इनमें से पांच साल की काव्या की मृत्यु हो गई है।

घटना की जानकारी कर्मचारी के ऑफिस आने पर हुई। जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो कर्मचारी और पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब दंपती के शव मिले।

योगेश एटा जनपद, जमुनापुरा, थाना बागवाला के निवासी हैं। आगरा में ऑनलाइन बैटरी-इनवर्टर का व्यापार करते थे। पश्चिमपुरी के बंसी बिहार में एक मकान में ऑफिस बना रखा था और मारुति स्टेट फेस-टू में हाल निवासी थे। उनकी आध्या और काव्या दो बेटियां हैं।

सीएम योगी ने मथुरा हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया दुख

काव्या की उम्र पांच वर्ष की है और आध्या की उम्र 11 वर्ष बताई गई है। शुक्रवार को पति-पत्नी के शव कार्यालय मिले और बच्चे घर पर मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर पर बच्चों को कुछ खिलाया गया है।  काव्या की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के यहां से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button