Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि और चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  से बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज रेंट, पीपीपी मोड पर नहीं देने का अनुरोध किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर देने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा। इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

CUET UG एग्जाम आंसर-की जारी, यहां चेक करें स्कोरबोर्ड

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button