Main Sliderराजनीतिराष्ट्रीयहरयाणा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉज़िटिव, हुए होम आइसोलेट

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रविवार की दोपहर हुड्डा के कार्यालय से खुद इसकी जानकारी दी गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को जब जांच करवाई तो पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं।

हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। हुड्डा दंपति इस समय दिल्ली स्थित आवास पर उपचाराधीन हैं।

वाराणसी में बेकाबू हुए कोरोना पर पीएम मोदी ने की वर्चुअल बैठक, दिये ये अहम निर्देश

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हुड्डा ने हाल ही में हरियाणा में हुए कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा कुछ जगह मंडियों का भी दौरा किया था।

हुड्डा ने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से घर में आइसोलेट होने तथा कोरोना जांच करवाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button