Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममुजफ्फरनगर

केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नई मंडी क्षेत्र में मखियाली के पास केमिकल फैक्टरी (Chemical Factory)  में बॉयलर फटने (Explosion) से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बताया गया कि मखियाली स्थित बजरंग ऐलम फैक्टरी में हादसा हुआ है। केमिकल बनाने के दौरान तेज धमाके (Explosion) के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में मजदूर भोपा थाना क्षेत्र के कसौली गांव निवासी अली नवाज (42) पुत्र सैदा हसन और संभल जिले के चंदौसी निवासी रामभोरन (55) की मौत हो गई। हादसे में कसौली का ही जयपाल (60) पुत्र प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया है।

‘आपके कार्यालय ने कहा कि आप नहीं आएंगे’, गहलोत के आरोपों पर PMO ने दिया जवाब

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि केमिकल की चपेट में आकर जयपाल झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है। एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

Related Articles

Back to top button