Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयस्वास्थ्य

आखिर क्यों WHO के विशेषज्ञों टीम को चीन जांच नहीं करने दे रहा?

टोक्यो। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि विशेषज्ञों की अंतरराष्ट्रीय टीम के सदस्यों को चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति के अध्ययन के लिये प्रवेश की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

Instagram : इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके डिलीट करें अपना एकाउंट

टेड्रोस ने ट्वीट में कहा, “आज हमें पता चला कि चीनी अधिकारियों ने अभी तक टीम के चीन दौरे के लिये अंतिम रूप से अनुमति नहीं दी है। मैं इस खबर से बहुत निराश हूं कि दो सदस्यों ने पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर दी थी और अन्य को अंतिम मिनट तक अनुमति नहीं मिली।”

Water From Air : किसने सोचा था कि इंसान हवा भी पी सकेगा

टेड्रोस ने कहा कि टीम चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच करेगी और देश में प्रकोप के शुरुआती चरणों के दौरान क्या हुआ इसका पता लगाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीनी अधिकारियों से चीन में टीम के प्रवेश को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि मिशन जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा, “हम चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और हमने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि यह मिशन डब्ल्यूएचओ और अंतर्राष्ट्रीय टीम की प्राथमिकता में है।”

Related Articles

Back to top button