Main Sliderक्राइमराजस्थान

राजस्थान : जयपुर में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में सीआईडी क्राईम ब्रांच की स्पेशल टीम ने कोटा शहर के अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सवारी गाड़ी में सवार एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

राजधानी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के चौथे माले में लगी आग

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर प्रेमा राम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में थाना बरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रूपये आंकी गई है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में टीम के कांस्टेबल रविन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुष्कर्म के आरोपों पर बोले धनंजय मुंडे- शरद पवार का फैसला मुझे स्वीकार होगा

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सीआईडी, अपराध डाॅ.रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि क्राईम ब्रांच की स्पेशल टीम ने महानिरीक्षक पुलिस अपराध विजय कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की है। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर डीएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड के सुपविजन में हैड कांस्टेबल शंकर दयाल एवं कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, मदन शर्मा, राधामोहन एवं करणी सिंह की एक टीम गठित कर कोटा भेजी गई।

Related Articles

Back to top button