उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

एके शर्मा ने पीलीभीत, लखीमपुरखीरी व शाहजहापुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

लखनऊ। बरसात के दौरान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित विद्युत उपकेन्द्रों में जलभराव होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें आ रही हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों के सभी विद्युत कार्मिक ऐसी परिस्थिति में विद्युत दुर्घटनाओं के प्रति पूरी सर्तकता बरतें तथा लोगों की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें। जहां कहीं पर भी विद्युत उपकेन्द्रों में पानी भरने, पोल गिरने व लाइन टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है, ऐसी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए तथा उपकेन्द्रों से शीघ्र जलनिकासी के समुचित प्रबन्ध किये जाएं, जिससे कि विद्युत आपूर्ति बहाल रहे। ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को यह आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अपने कार्य स्थलों पर तैनात रहकर पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें, जिससे इस गम्भीर परिस्थिति से निपटा जा सके।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को नगर निगम के फील्ड हॉस्टल में पीलीभीत, लखीमपुरखीरी तथा शाहजहांपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि क्षेत्रीय नदियों में बाढ़ आने से क्षेत्र में पानी भर गया था और बिजली घरों के ट्रेंच तक पानी भर गया था। इससे 33/11 के0वी0 के सिटी पार्क, रोजा, हथौड़ा, ककरा, अब्दुलागंज आदि उपकेन्द्र प्रभावित हुए और इनसे पोषित फीडर के द्वारा आपूर्ति की जा रही लगभग 30-40 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में नाले-नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाएं

इसी प्रकार पीलीभीत के अधिक्षण अभियन्ता ने बताया कि क्षेत्र में हुई तेज बारिश से 33/11 के0वी0 के बरखेड़ा, बीसलपुर, जहानाबाद, बण्डा, पीलीभीत उपकेन्द्र प्रभावित हुए और इससे पोषित फीडरों से आपूर्ति की जा रही गांवों व शहरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। उपकेन्द्रों से पानी निकाला जा रहा है। कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसी प्रकार लखीमपुरखीरी के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से कुल 09 बिजली घर प्रभावित हुए थे, जिससे 261 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मध्यांचल के एमडी भवानी सिंह खंगारौत को परिस्थितियों पर सर्तक रहने तथा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के हरसम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों से पानी निकासी के शीघ्र प्रबन्ध किये जायें। समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, एमडी मध्यांचल भवानी सिंह खंगारौत, प्रभावित जोन एवं जनपदों के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ताओं ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button