Main Sliderअंतर्राष्ट्रीयराजनीति

डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने कहा – हम जीत की राह पर

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे आने शुरू हो गए है। इसके साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने जीत का दावा किया है। उन्होंने घोषणा की है कि हम यह चुनाव जीतने की राह पर हैं। वहीं रिपब्लिकन उम्मीदवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर डेमोक्रेट पर ‘चुनावी नतीजे चुराने की कोशिश करने’ का आरोप लगाया है।

जो बाइडन  ने देर रात 1 बजे के ठीक पहले अपने गृह राज्य डेलावेयर में अपने समर्थकों की एक रैली में जीत का दावा करने के बाद ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनकी (ट्रंप) ‘बड़ी जीत’ होगी।

यूपी निर्यात को हब बनाने के लिए योगी सरकार तैयार कर रही है एक्सपोर्ट एक्शन प्लान

उन्होंने आरोप लगाते हुए एक और ट्वीट किया, हम आगे हैं, लेकिन वे चुनाव नतीजे चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें ऐसा कभी नहीं करने देंगे। चुनाव खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते। वहीं, बाइडन ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आज रात आपको बता रहा हूं कि हमें विश्वास है कि हम इस चुनाव को जीतने की राह पर हैं। मैं इस परिणाम के बारे में आशावादी हूं।

गरीब की दिवाली फीकी और नीरस करेगी महंगाई, सरकार कब लेगी जिम्मेदारी : कांग्रेस

लेकिन उन्होंने कहा कि यह मत तब तक खत्म नहीं होता, जब तक कि हर मतपत्र की गिनती नहीं हो जाती। ट्विटर ने ट्रंप के बयान को विवादित ट्वीट के रूप में लेबल किया है। जिसमें लिखा है, इस ट्वीट में शेयर की गई सभी या कुछ सामग्री विवादित है और इसमें चुनाव या किसी अन्य नागरिक प्रक्रिया में भाग लेने के बारे में भ्रामक जानाकरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button