Main Slider

सेंसेक्स अबतक की सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा, अच्छे वैश्विक संकेतों का असर

नई दिल्ली। अच्छी एफपीआई आवक के कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स 329.33 से अंक ऊपर चढ़कर 49,111.84 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स ने आईटी शेयरों में तेजी के चलते अबतक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। एनएसए के निफ्टी में 83.90 का ऊछाल देखने को मिला। हर तरफ की तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल पूंजीकरण 196.93 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

घर में घुसकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भारत की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार पहली बार 49 हजार के पार खुला। टीसीएस के मुनाफे में वर्ष 2020 की अंतिम तिमाही में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी का शेयर एक फीसदी के ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 6,029.83 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button