खेल

जोस बटलर ने RR के लिए ये मुकाम किया हासिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी आईपीएल (IPL)  फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो कोई भी दूसरा बल्लेबाज नहीं कर पाया है। जोस बटलर (Jos Buttler) आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप धारण किए हुए हैं और इसी के साथ वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक कोई भी खिलाड़ी राजस्थान के लिए उतने रन नहीं बना सका है, जितने रन जोस बटलर ने बनाए हैं।

MUJ की मानिनी ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक

जोस बटलर (Jos Buttler) ने आईपीएल 2022 के 9 मैचों की 9 पारियों में अब तक 566 रन बनाए हैं। उनका औसत इस सीजन में 70.75 का रहा है, जबकि स्ट्राइकरेट 155.07 का है। उन्होंने 47 चौके और 36 छक्के इस सीजन में जड़े हैं। राजस्थान की टीम के लिए बीते 14 सालों में किसी भी एक बल्लेबाज ने इतने रन नहीं बनाए हैं। इससे पहले बटलर के ही नाम राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन एक सीजन में बनाने का रिकॉर्ड था।

Jos Buttler
Jos Buttler

जोस बटलर (Jos Buttler) ने 2018 के आईपीएल (IPL) में 13 पारियों में 548 रन बनाए थे। वहीं, 14 पारियों में 2021 के सीजन में संजू सैमसन ने 484 रन बनाए थे। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 500 रन के करीब राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए एक सीजन में नहीं पहुंच सका है। राजस्थान रॉयल्स (RR)  ने आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में जीता था। फाइनल में राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया था। उस समय टीम के कप्तान शेन वॉर्न थे।

पूर्व PCB चेयरमैन का बड़ा खुलासा, BCCI ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ…

Related Articles

Back to top button