• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

KKR को परास्त कर CSK चौथी बार बना आईपीएल चैंपियन

Writer D by Writer D
15/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस (86) के बेहतरीन अर्धशतक और रोबिन उथप्पा (31) तथा मोईन अली (नाबाद 37) की आतिशी पारियों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को शुक्रवार को 27 रन से पराजित कर चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

चेन्नई ने फ़ाइनल में 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया और कोलकाता को 91 रन की शानदार सलामी साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 165 रन पर रोक दिया। कोलकाता को इस तरह पहली बार फ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा । चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में खिताब जीता था।

चेन्नई पिछले सत्र प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी लेकिन तब कप्तान धोनी ने इस साल वापसी का वादा किया था और उस वादे को उन्होंने पूरा कर दिखाया।

डू प्लेसिस ने पारी की शुरुआत में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के स्टंपिंग चूकने से मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 59 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। डू प्लेसिस पारी के आखिरी ओवर में शिवम मावी की अंतिम गेंद पर आउट हुए। उन्होंने रुतुराज गायकवाड के साथ ओपनिंग साझेदारी में 61 रन जोड़े।

गायकवाड इस टूर्नामेंट में 635 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए गए हैं और उनके सर ऑरेंज कैप सज गयी है। गायकवाड ने 27 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

उथप्पा ने गायकवाड के पवेलियन लौटने के बाद मात्र 15 गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए 31 रन ठोके। उथप्पा रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश में सुनील नारायण की गेंद पर पगबाधा हुए। डू प्लेसिस और उथप्पा ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। उथप्पा के आउट होने के बाद डू प्लेसिस को अली के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला।

अली ने मात्र 20 गेंदों पर नाबाद 37 रन में दो चौके और तीन छक्के लगाए। डू प्लेसिस और अली ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की और टीम को 192 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की तरफ से नारायण चार ओवर में 26 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि मावी को 32 रन पर एक विकेट मिला। लौकी फर्ग्युसन चार ओवर में 56 रन लुटाकर काफी महंगे साबित हुए।

Tags: CSKcsk won the ipl finalipl news. ipl 2021KKR
Previous Post

दिग्गज नेता पर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट, हमलावार गिरफ्तार

Next Post

बदमाशों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
murder

बदमाशों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

18/05/2024
Suicide

फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव

01/05/2022

इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version