Main Sliderक्राइमनई दिल्लीराष्ट्रीय

ट्रांसजेंडर को लड़की बनकर रहना पड़ा भारी, प्रेमी ने गला काटकर की हत्या

एक ट्रांसजेंडर को लड़का से लड़की बनना काफी भारी पड़ गया। एक युवक उसके चक्कर में पड़कर उसका प्रेमी बन गया। बाद में जब ट्रांसजेंडर ने उसे इग्नोर करना शुरू किया तो मिलने के बहाने फरीदाबाद बुलाकर युवक ने उसका गला काटकर कत्ल कर दिया। बाद में उसके शव को नाले में फेंककर फरार हो गया।

उधर, ट्रांसजेंडर की गुमशुदगी की शिकायत पर उसकी तलाश में जुटी सरीता विहार थाने की पुलिस को जांच के दौरान फरीदाबाद में उसका शव मिलने का पता चला।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपित युवक को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सुमित उर्फ जस्सी के रूप में हुई, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है।

डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि गत 31 अगस्त को तरुण मन्ना नामक शख्स ने 26 वर्षीय भाई अरुण उर्फ मीशा के गायब होने की सूचना दी। वह घर में मीशा के नाम से लड़की बनकर रह रहा था। तलाशी के दौरान ही पुलिस को पता चला कि मीशा फरीदाबाद में रहने वाले दोस्त सुमित से मिलने गई थी, जिसका मोबाइल बंद था।

एसएचओ अनंत कुमार गुंजन की टीम ने पता लगाया कि सेक्टर-17, फरीदाबाद के अपशिष्ट नाला में अरुण उर्फ मीशा का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस टीम ने आगे तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपित सुमित पाठक उर्फ जस्सी को फरीदाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button