धर्मफैशन/शैली

क्रिसमस ट्री सजाते समय इन वास्तु का रखें ध्यान, घर आएगी खुशियां

25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेट किया जाता हैं। यह दिन ईसाई समाज के साथ-साथ सभी के लिए महत्व रखता हैं। हर साल यह त्यौहार जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। इस दिन घर में क्रिसमस ट्री सजाया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) से जुड़े भी कुछ वास्तु हैं जिन्हें अपनाया जाए तो यह सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और घर में खुशियों का आगमन करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,christmas 2021

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) रखने की दिशा

क्रिसमस ट्री को घर में रखने के लिए दिशा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिसमस ट्री को घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप क्रिसमस ट्री को उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) पर लगाएं इन रंगों की लाइट्स

वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा। क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,christmas 2021

मुख्यद्वार पर न लगाएं क्रिसमस ट्री

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं।

सकारात्मकता लाता है क्रिसमस ट्री

यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है। इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।

Related Articles

Back to top button