Categorized

हेजल कीच ने पति युवराज सिंह से सोशल मीडिया पर की ऐसी फरमाइश

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में संन्यास से वापसी का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। वो अपनी घरेलू टीम पंजाब में एक खिलाड़ी और मेंटोर के तौर पर जुड़ना चाहते हैं और इसकी मंजूरी के लिए उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक लैटर भी लिखा है। इस पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

RCB टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी टीम के सदस्यों की फिटनेस के स्तर से खुश

हेजल कीच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें युवराज सिंह उनको गालों को चूमते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हेजल ने कैप्शन में लिखा, ”मैं जानती हूं कि तुम काम करने वाले और बिजी इंसान हो लेकिन क्या तुम मेरे लिए घर पर आ सकते हो…मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

I know you’re a busy man working and all but ….. Can you come home to me already……. i miss you😢🤗😘🥰

A post shared by Hazel Keech Singh (@hazelkeechofficial) on

अपनी पत्नी के इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने भी रिप्लाई दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं आ रहा हूं।’ युवराज सिंह के इस रिप्लाई का सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

लंका प्रीमियर लीग की नीलामी में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे बड़े प्लेयर होंगे शामिल

युवराज सिंह ने बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच से 2016 में शादी की थी। वह ब्रिटिश नागरिक हैं और बॉलीवुड में उन्होंने सलमान खान स्टारर ‘बॉडीगार्ड’ (2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि हेजल ने शुरू में युवराज को इग्नोर करती थीं। हालांकि, धीरे- धीरे दोनों करीब आए और फिर शादी करने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button