Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबागपत

नाले से रेलवे कर्मी का शव मिला, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत नगर में एक गंदे नाले से रेलवे कर्मचारी का आज शव मिला। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा कि मृतक रेलवे विभाग दिल्ली में खलासी के पद पर तैनात था। शुक्रवार को वह घर से ड्यूटी के लिए गया था। मंगलवार को नगर के बिनौली रोड पर वृद्धा ज्योति कालोनी के पास नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

योगी सरकार ने 43 आईपीएस का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। उसकी जेब से रेलवे का आई कार्ड निकला, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त 59 वर्षीय किल्लु निवासी आजाद नगर बड़ौत के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई हमीद ने कहा कि किल्लू शुक्रवार को घर से ड्यूटी के लिए गया था,लेकिन वहां पर नहीं पहुंचा।

परिजनों ने कहा कि किल्लू अपने हाथों में छह अंगूठी पहने हुए था और गले में सोने की चेन थी। उसके पास कुछ रुपये थे। शव के पास आईकार्ड व बीस रुपये ही मिले। आशंका है कि लूटपाट के बाद किल्लू की हत्या की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है ।

Related Articles

Back to top button