Main Sliderमनोरंजन

‘बिग बॉस 14’ सीजन में राधे मां भी आ सकती हैं नजर

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 14 मुंबई में भारी बारिश होने की वजह से शो को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन घर के अंदर कौन से सिलेब्रेटीज नजर आएंगे? इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इसी बीच खबर है कि इस सीजन में राधे मां भी नजर आ सकती हैं।

‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट को लेकर बड़ा खुलासा

बता दें कि पिछले साल भी राधे मां को लेकर खबरें आई थी कि वे शो का हिस्सा बनेंगी लेकिन कुछ वजहों के कारण ये संभव नहीं हो पाया। वहीं अब बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 14’ में राधे मां की बतौर कंटेस्टेंट एंट्री हो सकती है। हालांकि इस बात को लेकर अभी चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, अगर मिली अवैध संपत्ति तो होगी जब्त

वहीं खबरें तो यह भी हैं कि इस साल उन्ही लोगों को लिया जाएगा जिनकी इम्यून पॉवर स्ट्रॉग होगी। वहीं कंटेस्टेंट्स की एलिमिनेशन प्रक्रिया भी काफी अलग होने वाली है। जो कि शो के इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स के टेंपरेचर लेवल और हाईजीन के आधार पर एलिमिनेट किया जा सकता है।

ब्रेकअप का बदला लेने के लिए बना दिया गर्ल फ्रेंड की बहन का फेक अश्लील प्रोफाइल

इसके अलावा कंटेस्टेंट्स को हर बार की तरह वीकली पेमेंट नहीं की जाएगी। इस साल कंटेस्टेंट्स को पहले से तय किए गए अमाउंट पर साइन किया जाएगा। बता दें कि पहले बिग बॉस के सदस्यों को उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए हर हफते उन्हें पेमेंट मिलती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि इस साल बिग बॉस के घर में सिर्फ 5 सेलेब्स की ही एंट्री होगी बाकि आम जनता ही नजर आएगी। हालांकि अभी तक इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा हुआ तो इस साल बिग बॉस का शो वाकई में काफी हटके होगा।

Related Articles

Back to top button