Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबाराबंकी

मामूली कहासुनी के चलते आपस में भिड़े कांवड़िए, चाकूबाजी में एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कांवड़ यात्री मामूली बात पर आपस में ही भिड़ गए और एक कांवड़ यात्री ने अपने साथियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे विपिन कुमार नाम के एक कांवड़िए की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने हमले के आरोपी कांवड़ यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई से चला शिवभक्तों का एक जत्था भी जलाभिषेक करने जा रहा था। यह जत्था थाना मसौली इलाके में आपस में मामूली कहासुनी को लेकर भिड़ गया। फिर बात इतनी बढ़ी कि एक कांवड़ यात्री ने अपने साथियों पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में एक कांवड़ यात्री की मौत हो गई और दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए दोनों कांवड़ यात्रियों को बाराबंकी जिला अस्पताल से राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

रेप पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में माता-पिता समेत तीन गिरफ्तार

जत्थे से अलग चल रहे एक कांवड़ यात्री करुणा शंकर ने बताया कि हरदोई जिले से हम लोग जल लेकर लोधेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। एक कांवड़ यात्री ने अचानक चाकू से कहासुनी के बाद हमला कर दिया जिससे एक की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए हैं। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है।

बाराबंकी-गोण्डा और बहराइच को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग महाशिवरात्रि के समय कांवड यात्रियों से भरा रहता है। क्योंकि इसी मार्ग पर भगवान शिव का पौराणिक शिव मंदिर लोधेश्वर महादेव स्थित हैं, जहां जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर आते हैं।

Related Articles

Back to top button