Main Sliderनई दिल्लीबिहारराष्ट्रीय

बिहार सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया शोक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

PNB में 12वीं पास के लिए चपरासी की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

बता दें कि बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दो वाहनों के बीच टक्कर में हुयी है। इससे छह लोगों की मौत हो गयी व तीन अन्य घायल हो गये हैं।

Related Articles

Back to top button