Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता, गाड़ी रोक कर दी जान से मारने की धमकी

सोमेश्वर की विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला आया है। राजस्व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार शनिवार को हवालबाग विकासखंड के पत्थरकोट गांव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एक विवाह समारोह से लौट रही थीं, तभी 10 से 12 लोगों ने उनके साथ अभद्रता की।

शिकायत के अनुसार यह मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर विस क्षेत्र के पत्थरकोट का है। यहां उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर कैबिनेट मंत्री का रास्ता रोका गया। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री के साथ अभद्रता की और गाली-गलौच की। साथ ही मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ मौजूद लोगों ने धक्का-मुक्की भी की है।

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें बढ़ी, पत्नी के नाम करोड़ों की सम्पत्ति जब्त

राजस्व उपनिरीक्षक कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया मंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसी के आधार पर मारने की धमकी, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button